सरहद का साक्षी,
नई टिहरी: बढ़ते नशे की प्रवृति एवं इसके दुष्प्रभाव के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा नशीले/मादक पदार्थो को अवैध तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रदेश में 22 जून से उत्तराखंड पुलिस द्वारा ड्रग्स जागरूकता सप्ताह का प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत नशे के विरुद्ध प्रतिबद्ध टिहरी पुलिस द्वारा भी एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
ड्रग्स जागरूकता सप्ताह अभियान के अंतर्गत आज टिहरी पुलिस के थाना मुनिकीरेती, थाना नरेंद्रनगर एवं थाना थत्यूड़ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आम जनमानस को *नशे के दुष्प्रभाव एवं इससे संबंधित अन्य अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही सभी स्थानीय व्यक्तियों को नशे की अवैध तस्करी का पता चलने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देने हेतु भी आग्रह किया गया।

