सरहद का साक्षी,
नई टिहरी: जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा संपादित दैनिक कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में मुख्यतः कोविड सैंपल, मास प्रोफिलेक्सिस के तहत आइवर मेक्टिन के वितरण, ग्राम निगरानी समितियों को कोविड सुरक्षा किया दवा किट वितरण व कोविड टीकाकरण को लेकर दैनिक प्रगत्ती की समीक्षा की गई।
बैठक में आरटीपीसीर टेस्ट हेतु लिए जा रहे सेम्पल में गिरावट पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा बताया गया कि अधिकांश गांव में या तो सैंपलिंग हो चुकी है या लोग सैंपल देने को तैयार नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय बनाते हुए सैंपलिंग के दैनिक निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए है। वहीं जनपद के जंक्शन/ट्रांजिट पॉइंट जैसे चम्बा, टीपरी स्थानों पर सैंपलिंग का कार्य शुरू करवाने के लिए संबंधित उप- जिलाधिकारियो को ऐसे जंक्शन/ट्रांजिट पॉइंट पर होमगार्ड, राजस्व उपनिरीक्षक कार्मिकों की तैनाती के भी निर्देश दिए हैं ताकि अधिकाधिक लोगो के सैंपल लेकर जांच हेतु लैब भेजे जा सके।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पल्स ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, रैपिड एंटीजन टेस्ट किट, विटीएम, के अलावा कोविड से सुरक्षा संबंधी अन्य सामग्री/उपकरण सी०एम०ओ० कार्यालय में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने सभी एमओआईसी को आवश्यकतानुरूप सामग्री/उपकरणों का उठान/प्राप्त करने को कहा है।
बैठक में एंटीजन टेस्ट के आंकड़ो को निरंतर ऑनलाइन न किये जाने को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए आंकड़ो को दैनिक रूप से ऑनलाइन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपज जिलाधिकारियो को निर्देश दिए कि इस कार्य मे क्षेत्रीय कार्यालयों के डाटा एंट्री ऑपरेटरों का सहयोग लेते हुए डेटा एंट्री के कार्य को समय से पूरा करें।
जिलाधिकारी ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त व्यक्तियों को एक सप्ताह के भीतर टीकाकरण हेतु छुटे हुए व्यक्तियों की (ड्यू लिस्ट) तैयार करने ने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। कहा कि अधिकांश वैक्सिनशन साइट पर दैनिक रूप से निर्धारित टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ड्यू लिस्ट तैयार होने के बाद घर के नजदीक सैशन साइट पर मोबाइल टीम के माध्यम से टीकाकरण करने के निर्देश दिए है।
इसके अलावा उन्होंने पिछले 24 घंटे में आये कोविड पॉजिटिव मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की क्लस्टर केसेज में कॉन्टिनमेन्ट जोन बनाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया की कॉन्टिनमेन्ट जोन में लोगो का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने के साथ ही दवाओं का वितरण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी उप-जिलाधिकारियों को ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समितियों की मांग के अनुरूप कोरोना सुरक्षा किट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है।
शासन द्वारा निर्धारित कोविड संबंधी एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित कोविड संबंधी एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। कहा स्थिति नियंत्रण में है इसमे किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाय। स्पष्ट किया कि अधिकारी शादी समारोहों में अनिवार्य रूप से औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, मुख्य चिकित्सधिकारी सुमन आर्य, सभी उपजिलाधिकारी व प्रभारी चिकिसाधिकारी उपास्थिति थे।
