सरहद का साक्षी,
देहरादून: उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना संक्रमण के मामले में पूर्व की अपेक्षा बड़ी राहत की खबर है, वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के आज 1942 नए मामले सामने आये हैं । इस संक्रमण के चलते आज कुल 52 संक्रमितों के मरने की खबर है। वही आज विभिन्न अस्पतालों से 7028 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि 33994 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 132, बागेश्वर में 92, चमोली में 103, चंपावत 51 , देहरादून में 421, हरिद्वार में 295, नैनीताल में 204, पौड़ी गढ़वाल में 93, पिथौरागढ़ में 78, रुद्रप्रयाग में 77, टिहरी गढ़वाल में 154, उधमसिंह नगर में 167 उत्तरकाशी में 75 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए हैं। कोविड-19 संक्रमण के आज 1942 नए मामले सामने आने से आंकड़ा बढ़कर 325425 हो गया है, जबकि आज 52 लोगों की मौत होने से यहां आंकड़ा भी बढ़कर के 6261 तक पहुंच गया है।


