नकोट, मखलोगीः ग्राम छाती के पौराणिक शिवालय में आयोजित भक्ति, ज्ञान, वैराग्य एवं मोक्ष प्रदायक श्रीमहाशिवपुराण एकादश ज्ञान यज्ञ भव्य एवं दिव्यता के साथ सम्पन्न हो गया है। इस श्रीमहाशिवपुराण एकादश ज्ञान यज्ञ में इस बार टिहरी जनपद ही नहीं अपितु देश के विभिन्न शहरों से आये शिवभक्तों ने शिरकत की।
ज्ञान यज्ञ समापन अवसर पर कथा वक्ता स्वामी श्री बद्रीश महाराज ने भक्तिभावमयी कथा के साथ-साथ स्वयं के जीवन परिचय से अवगत करवाते समय माता-पिता की महत्ता सुनाते हुए खचा-खच भरे ज्ञान यज्ञ पाण्डाल में भक्तों की आंखों में पानी लाने को विवश कर दिया।
इस बार श्रीमहाशिवपुराण एकादश ज्ञान यज्ञ में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कलश यात्रा से लेकर समापन के एक दिन पूर्व बढ़-चढ़कर शिरकत करते हुए घण्टों पूजन में बैठकर शिव महात्म्य का पुण्य प्राप्त किया। इसके अलावा पूर्व कबीना मंत्री एवं उजपा के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै एवं जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र सिंह धनोला सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों ने भी इस भगवत् कार्य में सम्मिलित होकर ग्रामवासियों को अभिभूत किया।
श्रीमहाशिवपुराण एकादश ज्ञान यज्ञ स्वामी श्री बद्रीश महाराज एवं ज्ञान यज्ञ पंडितों ने क्षेत्रीय जनता समेत ग्रामवासियों तथा गाँव के युवकों के अपार सहयोग पर सराहना करते हुए उनको उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। जिस पर सभी ने स्वामी श्री बद्रीश महाराज एवं ज्ञान यज्ञ पंडितों का आभार प्रकट किया।





