देहरादून: वैश्विक महामारी कोविड-19 केे आज उत्तराखंड में 2756 मरीज मिले हैं, जबकि आज 81 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है। आज 6674 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैंं, जबकि विभिन्न अस्पतालों में 45568 लोग अभी भी अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 7:30 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 234, बागेश्वर में 70, चमोली में 226, चंपावत में 74, देहरादून में 524, हरिद्वार में 200, नैनीताल में 209, पौड़ी गढ़वाल में 109, पिथौरागढ़ में 124, रुद्रप्रयाग में 164, टिहरी गढ़वाल में 264 उधमसिंह नगर में 542 तथा उत्तरकाशी में 109 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। जिसके साथ आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 2756 हो गया है।
अब तक 318346 लोग इस संक्रमण से प्रभावित रहे, जबकि आज 81 लोगों की मौत होने के साथ राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़कर के 6020 हो गया है।


