सरहद का साक्षी,
देहरादून: उत्तराखंड राज्य में दिनोदिन वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत की खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण के आज गुरुवार को 388 नए केश सामने आये हैं । इस संक्रमण के चलते आज कुल 15 संक्रमितों के मरने की खबर है। वही आज विभिन्न अस्पतालों से 3242 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि 14122 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। अब तक 316621 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 335866 हो गई है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 6641 है। वहीं प्रदेश आज कोरोना से 15 की मौत के साथ मौत का आंकड़ा 6878 पहुंच गया है। प्रदेश में अभी भी 15364 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी भी बाकी है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सायं 07 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 388 नए मामलों में अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 15, चमोली में 28, चंपावत में 14, देहरादून 94 में, हरिद्वार में 56, नैनीताल में 60, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में 22, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 30 और उत्तरकाशी में 10 नए कोरोना के मामले सामने आएं हैं। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 94.27 प्रतिशत है।


