[su_button background=”#063f0d” color=”#fffffe” size=”2″ text_shadow=”0px 0px 0px #000000″]सरहद का साक्षी @कवि सोमवारी लाल सकलानी, निशांत [/su_button]
[su_dropcap size=”2″]पि[/su_dropcap]छले वर्ष कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के बीच, सोशल मीडिया के द्वारा अपनी कविताएं, कहानियां ,आलेख, स्लोगन आदि जन जागरूकता के लिए प्रेषित करता रहा हूं। इतने से ही तसल्ली नहीं हुई तो कबाड़ से जुगाड़ किया और विभिन्न दुकानों में जाकर पुराने कैलेंडर्स को कट्ठा किया और लगभग 1000 कैलेंडर के पृष्ठ भाग जो कोरा था मार्कर पेन से स्लोगन और कविताएं लिखता गया।
सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद चंबा के सहयोग से और उसके बाद विभिन्न साथियों के सुझाव पर यह हस्तलिखित कैलेंडर मैंने सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, बैंक, पोस्ट ऑफिस, एटीएम, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, तीर्थ स्थलों में टांगे (कार्य अभी गतिशील है ) लोगों ने पढ़ा और सराहना भी की। 
तदोपरांत बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पुलिस हेल्पलाइन के द्वारा इंस्पेक्टर उर्मिला बडोला जी ने जन जागरूकता के लिए मुझे अपने साथ लिया और विभिन्न विकास खंड मुख्यालयों पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के साथ-साथ ‘कोविड-19 के जन जागरूकता’ नारों को भी डिस्प्ले किया गया।
टिहरी गढ़वाल की नवनियुक्त एसएसपी श्रीमती तृप्ति भट्ट ने थत्युड में इन कविता पोस्टरों की सराहना की। जिसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।
जिला अनुश्रवण एवं निगरानी समिति (डीएमसी) कोविड-19 समिति ने इस कार्य की सराहना की इसके लिए समिति के सदस्य (अध्यक्ष -जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल) के श्री शांति भट्ट जी, उप जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा आदरणीय सिविल जज( सी डी )सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल का मैं तहे दिल से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे कार्य की सराहना की तथा हित हित धारक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुझे वर्ष 2020 – 21 के लिए प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया। जिसके कारण स्वरूप मनोबल बढ़ने से मैं और बेहतर ढंग से छात्र-छात्राओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए और अच्छा कार्य कर सकूंगा।
सेवानिवृत्त अध्यापक होने के नाते या मेरा नैतिक दायित्व भी है कि मैं कुछ अच्छा करता रहूं। इस कार्य में मुझे प्रोत्साहित करने में पूर्व नगरपालिका परिषद चंबा के अध्यक्ष श्री सूरज राणा, पूर्व व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष श्री दरमियान सजवान तथा नगर पालिका परिषद चंबा के अध्यक्ष श्रीमती सुमन रमोला जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान किया।

