भारी बरसात से प्रभावित परिवारों को प्रशासन की मदद, कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी ने स्वयं वितरित की राहत सामग्री
टिहरी गढ़वाल, 28 अगस्त 2025:
जनपद टिहरी के कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा विकासखंड प्रतापनगर क्षेत्र के ग्राम ओखला के 09 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।
प्रभावित परिवारों को दी गई राहत सामग्री में शामिल रहे—
- आटा – 05 किलो
- चावल – 05 किलो
- अरहर दाल – 01 किलो
- चना दाल – 01 किलो
- बिस्किट – 02 पैकेट
- सरसों तेल – 01 लीटर
- चायपत्ती – 100 ग्राम
- मोमबत्ती, माचिस, नमक
- मैगी, चीनी, ओआरएस पैकेट
- मिक्स मसाला, दूध पाउडर पैकेट आदि
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा से ग्राम ओखला के 09 परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए थे। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों को समय-समय पर राहत सामग्री एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट सहित प्रभावित परिवारों के लोग उपस्थित रहे।
