त्वरित कार्रवाई से बची जनहानि, जिला प्रशासन ने की टीम की सराहना
टिहरी गढ़वाल। मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत चंद्रभागा नदी में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से सोमवार को तीन लोग नदी के बीच फंस गए। स्थिति की गंभीरता देखते हुए तत्काल SDRF को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुँची और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जिला प्रशासन ने SDRF टीम की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की और कहा कि उनकी त्वरित प्रतिक्रिया से एक बड़ा हादसा टल गया।
