जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में कीर्तिनगर, नैनबाग, गजा और लम्बगांव क्षेत्रों के होटलों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी; पांच घरेलू सिलेंडर जब्त
टिहरी, 01 नवम्बर 2025।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पूर्ति विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में शुक्रवार को विभाग की क्षेत्रवार गठित टीमों द्वारा कीर्तिनगर, नैनबाग, गजा एवं लम्बगांव क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि प्रवर्तन टीमों ने छापेमारी के दौरान 05 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से उपयोग में पाए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर संबंधित गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में रखा गया।
उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने हेतु कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
इस अभियान में पूर्ति निरीक्षक ललित मोहन कठैत, अंकित रावत, नरेश चौहान, विनीत कुमार, धीरेन्द्र पेटवाल, ऋतु खण्डूरी, प्रवीन सेमवाल तथा पूर्ति सहायक विपिन रावत शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए और अवैध उपयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
