उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पंचायत चुनाव 2025 के कार्यक्रम को भ्रामक बताया, जनता से की अपील — आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा करें।
देहरादून, 13 जून, 2025: राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन-2025 के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर एक निर्वाचन कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है।
इस संबंध में आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसा कोई भी निर्वाचन कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत रूप से जारी नहीं किया गया है, और न ही आयोग स्तर पर वर्तमान में इस प्रकार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।
आम नागरिकों, मीडिया संस्थानों एवं राजनीतिक दलों से अपेक्षा की जाती है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित असत्य व अप्रमाणित सूचनाओं पर विश्वास न करें और केवल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्तियों और सूचनाओं को ही सत्य मानें।
राज्य निर्वाचन आयोग किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु सक्षम प्राधिकारी है।
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का कार्यक्रम असत्य और भ्रामक है। आयोग ने जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।
