शारदीय नवरात्र पर माणदा मखलोगी में श्री दुर्गा महाअष्टमी का आयोजन, 11 अक्टूबर को भण्डारे में प्रसाद ग्रहण का आप भी बने माता के कृपापात्र
नकोट, टिहरीः शारदीय नवरात्र पर माणदा मखलोगी में श्री दुर्गा महाअष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु ग्रामीणों ने माता के भक्तों के लिए 11 अक्टूबर को समापन अवसर पर भण्डारा आयोजित किया जाएगा।
चम्बा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शिबानी बिष्ट एवं प्रधान ग्राम पंचायत माणदा भगवान सिंह बिष्ट, युवा समाजसेवी मानेन्द्र बिष्ट समेत समस्त माणदा वासियों ने क्षेत्र के सभी माता भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस महायज्ञ में प्रतिदिन भाग लेकर 11 अक्टूबर को समापन अवसर पर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर श्री दुर्गा माता के कृपापात्र बनें।
