आरएसएस सुभाषनगर के स्वयंसेवकों ने आजाद बस्ती शिव मंदिर में किया भव्य सुन्दरकाण्ड व हनुमान कथा का आयोजन
देहरादून: आरएसएस सुभाषनगर देहरादून के स्वयंसेवकों द्वारा नई आजाद बस्ती शिव मंदिर में सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रान्त स संस्कृति प्रमुख आर एस एस धजा आचार्य डा० शोभा राम उनियाल के द्वारा हनुमान कथा सुनाते हुए श्री हनुमान जी के तप त्याग तथा समाज के लिए जीवन समर्पित करनें का वृतांत के साथ ही सुन्दरकाण्ड पाठ करवाया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता वीरेन्द्र सिंह गुसांई ने अपने पूर्वजो के द्वारा राष्ट्र सेवा में किये गये त्याग और वलिदान का स्मरण कराते हुए सभी से भारत माता की सेवा के साथ धर्मरक्षा के सूत्र दिये। उन्होंेने कहा कि कोई भी व्यक्ति नियमित चलने वाली आरएसएस की शाखाओं में किसी भी दिन से जाकर स्वयंसेवक बनकर अपना शाररिक, मानसिक व बौद्धीक विकास करते हुये राष्ट्र सेवा कर सकता है।
नगर सेवा प्रमुख राजेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति शहर की सफाई पर विशेष ध्यान दे तो शहर गन्दा हो ही नहीं सकता है। साथ ही उन्होने प्रदूषण से बचाव के उपाय भी बताये।
कार्यक्रम में स्थानीय जनता के अलावा आरएसएस के वृज मोहन पैन्यूली, कर्ण सिंह पडियार, ललिता प्रसाद धिल्डियाल, भवानी दत्त जोशी, मदन मोहन बिजल्वाण, शक्ति मोहन बिजल्वाण, धर्म सिंह नेगी, कमलेश्वर नौटियाल, हरीश डोभाल एडवोकेट, मस्तराम खण्डूरी, आदि उपस्थित रहे।
