गंगा नदी के पुट-इन व पुल-आउट पॉइंट्स पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पर्यटन विभाग टिहरी द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान संचालित, राफ्टिंग कंपनियों और गाइड्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
टिहरी, 07 नवम्बर 2025।
राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत जिला पर्यटन विभाग टिहरी द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को गंगा नदी के प्रमुख पुट-इन एवं पुल-आउट पॉइंट्स — शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और नीम बीच (मुनि की रेती) — में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी एस.एस. राणा ने बताया कि 1 नवम्बर से 9 नवम्बर 2025 तक विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत गंगा नदी राफ्टिंग समिति टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में राफ्टिंग कंपनी के स्वामियों, रिवर गाइड्स तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यह स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
स्वच्छता अभियान में सचिव गंगा नदी जसपाल चौहान, धर्मेंद्र नेगी (अध्यक्ष राफ्टिंग एसोसिएशन), ध्रुव नरेश राणा (अध्यक्ष गाइड एसोसिएशन), अमित राणा, राकेश, रामपाल भंडारी, बुद्धि सिंह नेगी, कपिल नौटियाल, पवन सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं पर्यटक उपस्थित रहे।
अभियान का उद्देश्य गंगा नदी के तटों की स्वच्छता बनाए रखना और पर्यटकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
