मजरा महादेव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘स्वच्छता जागरूकता रैली’ एवं “नुक्कड़ नाटक”
पौड़ी, विक्रम सिंह रावत: मजरा महादेव में ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ ‘भारत सरकार’ की परियोजना ‘नमामि गंगे’ के तत्त्वाधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमबार को ‘स्वच्छता जागरूकता रैली’ एवम् “नुक्कड़ नाटक” का आयोजन किया गया।
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुद्पुड़ी की अध्यक्षता में गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं के द्वारा स्लोगन के माध्यम से महाविद्यालय परिसर से मजरा महादेव बाजार तक जन जागरूकता का कार्य किया गया तथा गंगा नदी को स्वच्छ रखने के संदेश युक्त एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई, कि वह अपने आसपास के वातावरण व पर्यावरण को स्वच्छ रखें, नदी नालों में अपने घर का कूड़ा कचरा ना डालें और गंगा नदी को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग करें।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल, डॉ प्रियंका भट्ट और डॉ. राकेश सिंह के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी विक्रम सिंह रावत, सुनील ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
