‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘चित्रकला प्रतियोगिता’ व ‘स्लोगन प्रतियोगिता’ का किया आयोजन
पौड़ी, विक्रम सिंह रावत: ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव, पौड़ी (गढ़वाल) में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ‘चित्रकला प्रतियोगिता’ व ‘स्लोगन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुद्पुड़ी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय चित्रकारी में भारतीय संस्कृति की भांति ही प्राचीनकाल से लेकर आज तक एक विशेष प्रकार की एकता के दर्शन होते हैं। प्राचीन व मध्यकाल के दौरान भारतीय चित्रकारी मुख्य रूप से धार्मिक भावना से प्रेरित थी, लेकिन आधुनिक काल तक आते-आते यह चित्रशैली जीवन के विविध पक्षों से जुड़कर काफी हद तक लौकिक जीवन का निरुपण करती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन करते हुए चित्रकला से प्राप्त होने वाली आजीविका के विषय में विस्तृत जानकारी छात्र – छात्राओं को प्रदान की।
छात्र-छात्राओं के द्वारा वन संरक्षण, नदी संरक्षण, जैविक विविधता, विषयों पर अत्यंत मनोहर चित्र व स्लोगन बनाए गए।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ‘रश्मि’ (बी. ए. प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान ‘संपूर्ण’ व ‘मनीष’ (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान पर ‘जूना’ ( बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) रही ।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ‘कांति’ (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान पर ‘अंजू’ (बी. ए. प्रथम सेमेस्टर), तृतीय स्थान पर ‘दीक्षा चमोली’ (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) रही।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ दीपक कुमार, डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल, डॉ प्रियंका भट्ट और डॉ. राकेश सिंह के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, मनोज रावत, सुनील सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
