अध्यक्ष गुरुप्रीतम प्रकाश समेत सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
रुद्रप्रयाग/जखोली, 27 सितम्बर 2025: राजकीय महाविद्यालय जखोली में छात्र संघ चुनाव 2025-26 के तहत निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। प्राचार्य प्रोफेसर माधुरी ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
निर्विरोध चुने गए छात्र संघ में:
- अध्यक्ष – गुरुप्रीतम प्रकाश
- उपाध्यक्ष – अमित प्रकाश
- महासचिव – अमृता
- सह सचिव – शीतल नेगी
- कोषाध्यक्ष – आईशा
- विश्वविद्यालय प्रतिनिधि – खुशबु
चुनाव अधिकारी डॉ. कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के छात्रों ने छात्र संघ का निर्विरोध चुनाव किया, जो संस्थान की एकता और सहयोग का प्रतीक है।
प्राचार्य प्रोफेसर माधुरी ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित छात्र संघ महाविद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास में सक्रिय योगदान देगा। शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
