पौधरोपण, गंगा संरक्षण, मतदाता जागरूकता और रेडक्रॉस के संदेशों के साथ महाविद्यालय परिसर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 2025
पैठाणी (पौड़ी गढ़वाल), 5 जून 2025 | विशेष संवाददाता
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृहद स्तर पर जागरूकता व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
डॉ. प्रकाश फोंदणी (स्वीप नोडल अधिकारी) ने आयोजन का संचालन करते हुए बताया कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना थीम घोषित की गई है। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व पर जागरूक किया गया और राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी का संकल्प दिलाया गया।
रेडक्रॉस नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने मानवीय मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि समाज सेवा ही असली मानवता है।
नमामि गंगे नोडल डॉ. खिलाप सिंह ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय के ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत निरंतर वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान महाविद्यालय द्वारा चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पीपल, जामुन, आंवला, गुलमोहर, नींबू, आम, बांज आदि पौधों का रोपण किया गया। पौधे वन दरोगा हिमानी और उनकी टीम द्वारा उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में डॉ. कल्पना रावत, डॉ. सतवीर, डॉ. उर्वशी, और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की।
🌳 मजरा महादेव में वृक्षारोपण और स्वच्छता:
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में भी नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण और कूड़ेदान स्थापना की गई।
प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने वृक्षों के पर्यावरणीय महत्त्व पर प्रकाश डाला और डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह समेत अन्य स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
स्वीप नोडल अधिकारी श्री इंद्रपाल सिंह रावत ने आम जनमानस को मतदान हेतु जागरूक किया।
