अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार और पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष संजय रावत ने किया शहीद आश्रितों का सम्मान, ताम्र कलशों को दी श्रद्धांजलि
टिहरी/दिनांक 04 अक्टूबर 2025।
शनिवार को शहीद सम्मान यात्रा–2 के अंतर्गत टिहरी जिले के शहीदों के आंगन से एकत्र की गई पवित्र मिट्टी को ताम्र कलशों में रखकर मुख्य समारोह स्थल लैंसडाउन के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार एवं पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष संजय रावत ने ताम्र कलशों पर पुष्प अर्पित किए और शहीद आश्रितों का माल्यार्पण व शाल भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान कर्नल चन्द्रबहादुर पुन (से.नि.) और सहायक अधिकारी कप्तान बलवन्त सिंह रावत ने शहीद सम्मान यात्रा के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
टिहरी जिले के चार तथा उत्तरकाशी जिले के दो शहीदों के परिजनों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के प्रतिनिधियों के साथ लैंसडाउन के लिए रवाना किया गया।
सभी वीर नारियों एवं वीर माताओं का पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर शहीद आश्रितों को विशेष भेंट प्रदान कर वाहनों को फ्लैग ऑफ किया गया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारी, किशन ममगाईं, पूर्व सैनिक अनूप सिंह पुंडीर, पूर्व सैनिक सुरवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, शंकर सिंह कोठारी, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम टिहरी संदीप सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
