27 अगस्त से 2 सितम्बर तक ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत स्तर पर होगा शपथ ग्रहण एवं प्रथम बैठक का आयोजन
देहरादून, 22 अगस्त 2025
प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के सामान्य निर्वाचन 2025 संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं गठित पंचायतों की प्रथम बैठक की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में पंचायतीराज विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार—
- ग्राम पंचायत सदस्य / प्रधान का शपथ ग्रहण एवं प्रथम बैठक 27 व 28 अगस्त 2025 को आयोजित होगी।
-
क्षेत्र पंचायत सदस्य / कनिष्ठ उप प्रमुख / वरिष्ठ उप प्रमुख / प्रमुख का शपथ ग्रहण व प्रथम बैठक 29 व 30 अगस्त 2025 को होगी।
-
जिला पंचायत सदस्य / उपाध्यक्ष / अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एवं प्रथम बैठक 1 व 2 सितम्बर 2025 को होगी।
शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-सारणी के अनुसार अपने-अपने जिलों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित समय पर शपथ ग्रहण व प्रथम बैठक संपन्न हो सके।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव 2025 की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब प्रदेशभर में ग्राम, क्षेत्र एवं जिला पंचायतों का गठन औपचारिक रूप से संपन्न होने जा रहा है।
👉 यह आदेश पंचायतीराज अनुभाग-1 के सचिव चन्द्रेश कुमा
र द्वारा जारी किया गया है।
