उत्तराखंडः धामी कैबिनेट ने अरोमैटिक खेती, कारागार पुनर्गठन सहित 06 बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में छ: अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें कृषि, शिक्षा, कारागार, आवास और सामाजिक कल्याण से जुड़े निर्णय शामिल हैं।
✦ महक क्रांति नीति को मंजूरी
- कैबिनेट ने महक क्रांति नीति को हरी झंडी दी है।
- पहले चरण में 91,000 लाभार्थियों के माध्यम से 22,750 हेक्टेयर भूमि पर अरोमैटिक (सुगंधित) पौधों की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
- खेती पर सब्सिडी की व्यवस्था:
- 1 हेक्टेयर तक खेती करने वालों को 80% सब्सिडी।
- इससे अधिक भूमि पर 50% सब्सिडी।
✦ कारागार ढांचे का पुनर्गठन
- उत्तराखंड कारागार के ढांचे का पुनर्गठन मंजूर।
- नए पदों का सृजन किया जाएगा, जिनमें से 27 पद स्थायी होंगे।
- शेष पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे।
✦ ईडब्ल्यूएस भवन निर्माण हेतु अतिरिक्त बजट
- कैबिनेट ने रुद्रपुर में पीएम आवास योजना के तहत बनाए जा रहे 1872 ईडब्ल्यूएस भवनों के निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपये अतिरिक्त जारी करने का निर्णय लिया।
✦ शिक्षा विभाग में आठ नए पद
- शिक्षा विभाग के अंतर्गत दूरदर्शन प्रसारण (SCERT TV चैनल) हेतु 8 नए पद स्वीकृत।
- इससे उन छात्रों को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पाते।
✦ विशेष शिक्षा एवं डीएलएड पास युवाओं को अवसर
- उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली के तहत सितंबर 2017 से मार्च 2019 तक दूरस्थ शिक्षा से डीएलएड पास युवाओं को भी आउटसोर्सिंग के माध्यम से अवसर दिया जाएगा।
✦ अन्य अहम फैसले
- राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्य करने के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया।
- दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने वाले लोगों के लिए अनुदान राशि को बढ़ाकर 25,000 रुपये से 50,000 रुपये किया गया।
