जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में चला सघन प्रवर्तन अभियान, दो दिनों में मुनिकीरेती-टिहरी मोटर मार्ग पर सख्त कार्रवाई
टिहरी/ दिनांक 11 अक्टूबर, 2025
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी टिहरी गढ़वाल सतेंद्र राज ने बताया कि उक्त अभियान के अंतर्गत मुनिकीरेती-टिहरी मोटर मार्ग पर गुरुवार एवं शुक्रवार को दो दिवसीय सघन प्रवर्तन कार्रवाई संचालित की गई।
इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी और बिना लाइसेंस के संचालन में पाए गए कुल 65 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 05 वाहनों को सीज किया गया।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम में शैलेंद्र बिष्ट, अनंत राम रावत, अर्जुन सिंह, विपिन सिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
