देहरादून में जनसमस्याओं के समाधान हेतु एस.आर. ज्योतिष कार्यालय व मैरिज ब्यूरो का हुआ शुभारंभ
ज्योतिषाचार्य शिव प्रसाद मंमगाई ने किया उद्घाटन
देहरादून: प्रसिद्ध कथा वाचक और ज्योतिषपीठ बद्रीकाश्रम व्यास पीठ से अलंकृत आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई ने आज देहरादून के रिंग रोड स्थित एस.आर. टावर में एस.आर. ज्योतिष कार्यालय एवं मैरिज ब्यूरो का वेद मंत्रों के साथ शुभारंभ किया। यह कार्यालय जन-जन की समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान हेतु स्थापित किया गया है।
इस कार्यालय की स्थापना उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों एवं कथा वाचकों के सहयोग से जनहित में की गई है। यहाँ पर कुंडली विश्लेषण, रत्न सलाह, वास्तु दोष निवारण सहित विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए निशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा।
ज्योतिषीय गणना से संभव है जीवन की दिशा तय करना – आचार्य मंमगाई
शुभारंभ अवसर पर आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई ने कहा कि सनातन धर्म में ज्योतिष विद्या का विशेष स्थान है। यह न केवल भविष्य की घटनाओं की जानकारी देती है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान भी प्रस्तुत करती है।
गरीबों की शादी में भी होगा सहयोग
कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. शोभा राम उनियाल भूषण भाई ने बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से विशेष रूप से गरीब परिवारों के युवक-युवतियों के विवाह हेतु निशुल्क संपर्क और सहयोग भी उपलब्ध रहेगा।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के सचिव मदन मोहन बिजल्वाण, आचार्य मेधनीधर मंमगाई, आचार्य पंकज उनियाल सहित कई प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों ने भी उपस्थित लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति
शुभारंभ समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा नेता एवं पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, सोहन लाल कोठारी, डॉ. आनंद शरण, पितृ प्रसाद गैरोला, केशवानंद उनियाल, पितृ शरण उनियाल, शशि भूषण बडोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
