📰 जनसंख्या व फ्लोटिंग पॉपुलेशन के अनुसार प्रोजेक्शन तैयार करने के निर्देश
नई टिहरी | 16 जनवरी, 2026
गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, भविष्य की मांग और योजनाओं के पुनर्जीवन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
🚰 बढ़ती पेयजल मांग पर वैज्ञानिक आकलन के निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंख्या के आधार पर पेयजल की बढ़ती मांग का स्पष्ट आकलन प्रस्तुत किया जाए।
फ्लोटिंग पॉपुलेशन (पर्यटक, अस्थायी निवासियों) के लिए पृथक प्रोजेक्शन तैयार किया जाए।
उन्होंने तकनीकी परीक्षण के लिए एक समिति गठित करने तथा उसकी संस्तुति के उपरांत प्रकरण को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
📊 14 ग्रामों में पेयजल योजनाओं के पुनर्जीवन का प्रस्तुतीकरण
बैठक में जल जीवन मिशन की टीम द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से 14 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं के पुनर्जीवन की जानकारी दी गई।
प्रस्तुतीकरण में ग्रामवार
वर्तमान जल स्रोतों की स्थिति
मौजूदा जलापूर्ति प्रणालियों में सुधार
गदेरे का नवीनीकरण
भंडारण क्षमता में वृद्धि
इंस्ट्रूमेंटेशन कार्य
क्लोरीनेशन सिस्टम
भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण
जैसे प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही प्रस्तावित नलकूप स्थलों पर रेसिस्टिविटी सर्वे हेतु चयनित स्थानों की जानकारी भी साझा की गई।
🔍 हंस फाउंडेशन के कार्यों की समीक्षा
बैठक में हंस फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
अपूर्ण कार्यों एवं प्राप्त शिकायतों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
👥 ये अधिकारी रहे बैठक में उपस्थित
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम संदीप कश्यप, अधिशासी अभियंता जल संस्थान वी.सी. रमोला, ईई पेयजल चंबा एन. सेमवाल, ईई प्रशांत भारद्वाज, ईई देवप्रयाग नरेश पाल सिंह, अनूप कुमार ड्यूंडी, एडीपीआरओ ऋषिराम उनियाल, यूटीडीबी से काशीनाथ, आशीष, अनिरुद्ध सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
