योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. (प्रो.) डी.सी. पसबोला को मिला ‘ग्लोबल योगा इंस्पिरेशन अवार्ड 2026’
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मिला प्रतिष्ठित सम्मान, योग-ध्यान के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए हुई सराहना
देहरादून, 23 जून 2026 | सरहद का साक्षी, डिजिटल मीडिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए डॉ. (प्रो.) डी.सी. पसबोला को प्रतिष्ठित “ग्लोबल योगा इंस्पिरेशन अवार्ड-2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान Worthy Wellness Foundation के संस्थापक अमित कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. पसबोला को यह सम्मान योग और ध्यान को जन-जन तक पहुंचाने, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समाज में योग संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
योग एवं ध्यान के क्षेत्र में पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान
डॉ. (प्रो.) डी.सी. पसबोला को इससे पूर्व भी योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate), प्रोफेसरशिप सम्मान तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा अनेक सम्मान-पत्र और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।
ग्लोबल योगा इंस्पिरेशन अवार्ड-2026 प्राप्त होने पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों तथा योग प्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में सक्रिय योगदान
डॉ. (प्रो.) डी.सी. पसबोला वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, देहरादून में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार से यौगिक साइंस में डिप्लोमा प्राप्त किया है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने HABUILD, बुद्धा सीईओ फाउंडेशन (बैंगलोर), महावतार फाउंडेशन (बैंगलोर) तथा शुभ योगा फैमिली से ध्यान (मेडिटेशन) और योग संबंधी विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं।
डॉ. पसबोला श्री श्री योगा, बैंगलोर से सुदर्शन क्रिया का विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही विभिन्न संस्थानों द्वारा आयोजित 108 सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रमों में भी रही सहभागिता
योग और ध्यान के क्षेत्र में HABUILD एवं श्री श्री योगा द्वारा आयोजित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही है, जिसके लिए उन्हें सम्मानित एवं प्रमाणित किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने ब्रीदिंग टेक्नीक ग्लोबल एक्सपर्ट माइकल बीजकर से प्राणायाम एवं उन्नत श्वसन तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
योग, ध्यान एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता और समाज को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के प्रयास उन्हें प्रदेश के प्रमुख योग प्रेरकों में स्थापित करते हैं।
