मिशन 2022: उत्तराखंड के विकास एवं नवनिर्माण का महत्वपूर्ण चुनाव होगा: बालेश्वर सिंह
[su_highlight background=”#880930″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नई टिहरी:[/su_highlight]कांग्रेस पार्टी के जनपद टिहरी गढ़वाल के सह प्रभारी बालेश्वर सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में संगठन और 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सह प्रभारी बालेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड चुनाव 2022 उत्तराखंड के विकास एवं नवनिर्माण का महत्वपूर्ण चुनाव होगा।
भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रदेश की महान जनता के साथ झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का काम किया, जिसे जनमानस समझ चुका है अब लोग परिवर्तन चाहते हैं उन्होंने आगामी दिनों में टिहरी जनपद में परिवर्तन यात्रा कीतैयारियों के साथ साथ सदस्य अभियान और बूथ कमेटी पर जोर देते हुए कहा कि अब संगठन के पदाधिकारियों को और मेहनत के साथ काम करना होगा उन्होंने कहा गणेश परिक्रमा से संगठन पर बैठे हुए व्यक्तियों का काम नहीं चलने वाला है । सभी कांग्रेसजनों को अपने अपने बूथों को जिताने का काम करना होगा।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा की 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है उसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा ।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता ने जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया और झूठ बोला आज बेरोजगार नौजवान सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खा रहा है उनका रोजगार छीनने का काम भाजपा ने किया है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो नौजवानों के हाथों को रोजगार दिया जाएगा।

About the Author
केदार सिंह चौहान ‘प्रवर’
Administrator
“खबर वही होती है जिसे दबाने की कोशिश की जाती है, बाकी सब विज्ञापन है। मकसद स्पष्ट होना चाहिए। असल मायने यह है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं। मैं न केवल कलमकार हूँ, बल्कि खबरों के छपने की नींव भी हूँ। इस व्यवस्था का हिस्सेदार हूँ, और इसे बदलने का इच्छुक भी। भावनाओं के साथ बुद्धि का संतुलन रखता हूँ, सच्चाई का साथ और झूठ का विरोध करता हूँ।“
