राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन
पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव।
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ एवं ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्वावधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत “गंगा नदी उत्सव” का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंगा घाट आरती एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम गंगा नदी के कायाकल्प, स्वच्छता और संरक्षण के लिए भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। गंगा नदी न केवल जल की धारा है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था और जीवन रेखा भी है।
इस अवसर पर अर्धनारीश्वर धाम, मजरा महादेव में भव्य गंगा घाट आरती संपन्न की गई, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने सहभागिता की और गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक इंद्रपाल सिंह रावत, डा. राजेंद्र सिंह, डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. सिद्धार्थ रजक, डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल, एवं डॉ. आशीष घिल्डियाल ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, मनोज रावत, तथा सीमा ने भी आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया और जनसंदेश दिया कि “गंगा हमारी संस्कृति की आत्मा है, इसकी स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है।”
